बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: बरेली। राजकीय बीज भंडार बिथरी ब्लॉक के विवाद कम नहीं हो रहे हैं। यहां किसानों के साथ अभद्रता ही नहीं बीज कम देने के कई मामले आए हैं। अब फिर से मसूर का बीज कम देने का मामला डीएम के पास पहुंचा है। आरोप है कि कर्मचारी गोदाम पर वसूली और घटतौली करते हैं। किसान यूनियन के नेता फौजी रनवीर सिंह ने डीएम से मामले की शिकायत की थी। आरोप था कि बिथरी राजकीय बीज भंडार प्रभारी और कर्मचारी मनमानी करते हैं। पिछले साल मूंग, उड़द और मूंगफली बीज वितरण में भी किसानों को पूरा बीज नहीं बांटा गया, जबकि कागजों में पूरा वितरण दिखाया गया। किसानों ने अधिकारियों को लिखित शपथ पत्र दिये थे, लेकिन अधिकारियों ने मामलों की निष्पक्ष जांच न करके मामले को रफादफा कर दिया। अब फिर से मसूर बीज वितरण में भी बिथरी ब्लॉक गोदाम पर गड़बड़ी की बात सामने ...