Bareily News: बीएसए ने छात्राओं से पूछा हाल, कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में व्यवस्थाएं परखीं
बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: बीएसए डॉ. विनीता ने रविवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय क्यारा, फरीदपुर और भुता का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में छात्राओं के लिए उपलब्ध सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता भी जांची और छात्राओं से खाने के संबंध में फीडबैक लिया। बीएसए ने छात्राओं से सीधे वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने अपनी जरूरतों और समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। बीएसए ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार करने और छात्राओं की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में साफ-सफाई, भोजन समेत अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.