बरेली, नवम्बर 28 -- Bareily News: बरेली। केंद्रीय कारागार-2 में माफिया अशरफ से अवैध मुलाकात प्रकरण में वांछित प्रयागराज में एमजी मार्ग थाना सिविल लाइन निवासी अरमान पुत्र शमीम इन दिनों बिहार की गयाजी जेल में बंद है। उसके फरार घोषित होने के बाद यह जानकारी सामने आने पर पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को नैनी जेल से 11 जुलाई 2020 को प्रशासनिक आधार पर केंद्रीय कारागार-2 में भेजा गया था। अशरफ के यहां बंद रहने के दौरान ही प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल की हत्या हो गई। जांच में सामने आया कि उमेश पाल की हत्या की साजिश अशरफ ने बरेली जेल में बैठकर रची है। उसकी हत्या से पहले असद, गुड्डू मुस्लिम और अरमान समेत कई शूटरों ने उससे अवैध रूप से मुलाकात भी की थी। अवैध मुलाकात के इस प्रकरण में थाना बिथ...