बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: बिशारतगंज। ससुराल से रात में घर निकली युवती को वापस ले जाते समय हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने युवती को ससुराल पक्ष के हवाले कर दिया। गांव पसतौर में एक युवती को बिहार से लाया गया था। बुधवार की रात में वह ससुराल से भाग आई और बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर आ गई। सुबह ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और युवती को जबरन घर ले जाने लगे, तभी मार्निंग वाक को निकले लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा किया और पुलिस बुला ली। युवती ससुराल न जाने की जिद पर थी, लेकिन पुलिस ने उसे ससुराल पक्ष के लोगों के साथ भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...