Bareily News: बिलवा फ्लाईओवर पर शुरू हुई पुलिस चौकी
बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: भोजीपुरा। बिलवा में फ्लाईओवर के पास नवनिर्मित पुलिस चौकी के भवन का मंगलवार को एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्र और एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने उद्घाटन किया। इस दौरान एसपी नॉर्थ ने कहा कि यहां पुलिस चौकी शुरू होने से निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी और अपराधों पर लगाम लगेगी। इस मौके पर उन्होंने सीओ हाईवे देवेश सिंह और इंस्पेक्टर भोजीपुरा केबी सिंह, बिलवा के ग्राम प्रशासक लखपत सिंह, सोमपाल सिंह, बबलू यादव आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व सोमवार को एसपी नॉर्थ ने सोमवार को बिथरी चैनपुर थाने की ट्रांसपोर्टनगर चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.