Bareily News: बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सात दिनों के लिए सड़क यातायात बंद
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। रेल मेंटेनेंस कार्य के लिए रेल क्रॉसिंग संख्या 344 बिलपुर 7 दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। दातागंज फतेहगंज पूर्वी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग 344 सी है। बिलपुर रेल पटरियों की मरम्मत के चलते 7 दिनों के लिए बंद किया गया है। रेल पथ निरीक्षक मोहम्मद जैद रजा ने पत्र जारी करते हुए बताया कि रेलवे लाइन की मरम्मत के लिए फतेहगंज पूर्वी दातागंज मार्ग पर स्थित गेट संख्या 344 सी संपर्क सार्वजनिक यातायात के लिए बंद कर दिया गया है मरम्मत के दौरान यातायात को सुचारु रखने के लिए 345 सी से सार्वजनिक यातायात को सुचारु रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.