Bareily News: बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग खुली, त्योहार पर गुलजार होगा बाजार
बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: फतेहगंजपूर्वी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 344-सी का फाटक सोमवार दो नवंबर को शाम छह बजे आवागमन के लिए खोल दिया गया। हालांकि, यहां से केवल दोपहिया और छोटे वाहन ही गुजर सकेंगे। बड़े वाहनों के आवागमन पर अभी रोक रहेगी। क्रॉसिंग खुलने से क्षेत्र के व्यापारियों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि फतेहगंज पूर्वी-दातागंज मार्ग पर स्थित इस रेलवे क्रॉसिंग को 13 अक्तूबर को रेल पटरियों की मरम्मत के चलते बंद किया गया था। रेलवे विभाग की ओर से सात दिनों के लिए फाटक बंद किए जाने की सूचना दी गई थी। इसके बाद से ही इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को वैकल्पिक रास्ते का सहारा लेना पड़ रहा था। सबसे अधिक परेशानी स्थानीय व्यापारियों को उठानी पड़ रही थी। ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित होने से बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.