Bareily News: बिना नीलामी काट दिया अस्पताल में खड़ा पेड़
बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: राजपुर कला। अस्पताल परिसर में खड़ा यूकेलिप्टस का बहुत बड़ा पेड़ लकड़ी माफियाओं ने बिना अनुमति के ही काटकर लकड़ी ठिकाने लगा दी। शिकायत पर वन विभाग अधिकारी जांच में जुट गए हैं। आयुर्वेदिक अस्पताल में यूकेलिप्टस का बहुत बड़ा पेड़ खड़ा था जिस पर माफियाओं की पहले से ही नजर थी। गुरुवार सुबह लकड़ी माफियाओं ने पेड़ कटवाकर लकड़ी को ठिकाने लगा दिया। डॉ. राज किशोर ने बताया कि पेड़ काटने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है, न कोई लिखित पत्र दिया गया है। वन विभाग के अधिकारी एके गंगवार ने बताया कि बिना परमीशन के सरकारी अस्पताल से पेड़ काटना गैर कानूनी है। यह भी पढ़ें- Bareily News: बिना नीलामी काट दिया अस्पताल में खड़ा पेड़ जांच को टीम गठित कर दी गई है, जल्द कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.