Bareily News: बिना नीलामी काटा श्मशान भूमि में खड़े पेड़
बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: फोटो- काटे गए पेड़ों की लकड़ी। नवाबगंज। फाजिलपुर गांव में श्मशान भूमि में खड़े यूकेलिप्टस के दर्जनों पेड़ों को बिना मूल्यांकन और नीलामी के काट दिया गया। सूचना मिलने पर एसडीएम के निर्देश पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने मौके से काटी गई लकड़ी को कब्जे में ले लिया।सोमवार को फाजिलपुर गांव की श्मशान भूमि में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों को एक लकड़ी ठेकेदार कटवा रहा था। इन पेड़ों को काटने से पहले न तो मूल्यांकन कराया गया और न ही सार्वजनिक नीलामी की प्रक्रिया अपनाई गई। पेड़ों को धड़ल्ले से काटे जाने की जानकारी किसी ने एसडीएम सचिन यादव को दी। एसडीएम के निर्देश पर हल्का लेखपाल बृजभूषण सिंह मौके पर पहुंचे। उस समय काटे गए पेड़ों की लकड़ी ट्रॉली में लादी जा रही थी। लेखपाल ने लकड़ी को ट्रॉली से उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.