बरेली, नवम्बर 27 -- Bareily News: बरेली। नगर निगम के टैक्स विभाग में एक राजस्व निरीक्षक की मनमानी का मामला सामने आया है। बिना किसी आधिकारिक आदेश के रिश्तेदारों को विभागीय काम पर लगाने और टैक्स संशोधन की फाइलों में छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री,नगर आयुक्त और विजिलेंस विभाग से की गई है। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नगर आयुक्त के पास एक डाक से शिकायत पहुंची। जिसमें शिकायतकर्ता का आरोप है कि टैक्स विभाग में कुछ लोग नियमों को दरकिनार कर मनमाने तरीके से काम करा रहे हैं। विभागीय कार्यों में कुछ रिश्तेदारों को बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के तैनात कर दिए गए हैं। इस तरह विभागीय व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा है और नियमों की अनदेखी हो रही है। शिकायत में ...