Bareily News: बिना आईएसटीपी गाड़ियां आने की सीएम से शिकायत
बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: बरेली। भाजपा ब्रज क्षेत्र के सदस्य यतिन भाटिया ने मुख्यमंत्री से आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड से बिना aai के अवैध रूप से रेता बजरी लेकर बड़ी संख्या में ट्रक बरेली आते हैं। कुछ लोगों की मिलीभगत से एक वर्ग विशेष के ट्रांसपोर्टर को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। राजस्व चोरी करके यह लोग कम दरों पर रेता बजरी का कारोबार करते हैं। इससे ईमानदारी से रॉयल्टी देकर अपनी गाड़ियां ला रहे ट्रक मालिकों को काफी दिक्कत हो रही है। उन्हें दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। यतिन ने जांच कर राजस्व चोरी बंद करने की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.