Bareily News: बिजली विभाग ने 10 उपभोक्ताओं पर कराए मुकदमा
बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: शीशगढ़,संवाददाता। विद्युत विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को कस्बे में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए। करीब 10 उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 138-बी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्राम मदनापुर के मुस्ताक अली, अमीर हसन, बकारुद्दीन, शमशाद बी, आसिब, साजिद खां, मो मुनाजिर, कमरुद्दीन, रफत खान, राजेंद्र प्रसाद, इन सभी उपभोक्ताओं पर लगभग 6 लाख 37 हजार बकाया होने पर कार्रवाई की गई है l एसडीओ विशाल कंसल ने बताया कि विद्युत चोरी और बकाया वसूली को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.