Bareily News: बिजली विभाग ने अभियान चला कर काटे 45 कनेक्शन
बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी। बिजली विभाग की ओर से सोमवार को बकाया बिलों की वसूली के लिए चलाए गए अभियान में 45 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। अभियान के दौरान करीब चार लाख रुपये की बकाया धनराशि वसूल की गई। जेई रमेश चंद्र गौतम के नेतृत्व में विभागीय टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बकायेदार उपभोक्ताओं के घर पहुंचकर बिजली कनेक्शन और मीटर की जांच की गई। टीम ने उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक किया। नोटिस दिए जाने के बावजूद बकाया बिल जमा नहीं करने वाले नई बस्ती निवासी भूरे खां, पप्पू और मोहल्ला सराय निवासी रिजवान समेत 45 उपभोक्ताओं के खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए उनके कनेक्शन काट दिए। टीजी-टू प्रवीण शर्मा, आदिल मलिक, राजेश बाबू, काशीराम, मोहित माहेश्वरी, शब्बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.