बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: बिजली निगम में बकाया वसूली में बड़ा खेल हो रहा है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण द्वितीय के अधिकारी बड़े बकायेदारों पर मेहरबान हैं। आरोप है कि वसूली में लगी टीम बड़े बकायेदारों से रसीद दिए बगैर लाखों रुपये बकाया बिल धनराशि लेकर सरकारी खातों में जमा नहीं कर रही हैं, जिससे राजस्व वसूली लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण द्वितीय ने जब अधीनस्थों से बकाया स्थिति संबंधी जानकारी ली तो मामले की जानकारी हुई। उपभोक्ता से धनराशि तो ले ली गई लेकिन सरकारी खातों में जमा नहीं है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि तत्काल इसकी रसीद दी जाए लेकिन अस्थाई गबन पर अधिशासी अभियंता चुप्पी साध गए। बताया जाता है वसूली टीम के कुछ सदस्य बड़े बकायेदारों से वसूली कर धनराशि अपने निजी कार्यों में लगा रहे हैं। शहर से लेकर...