Bareily News: बिजली नहीं होने से तीन घंटे ठप रही सीटी स्कैन जांच
बरेली, नवम्बर 26 -- Bareily News: 300 बेड अस्पताल में बिजली कटौती से एक बार फिर सीटी स्कैन जांच प्रभावित रही। यहां बुधवार को करीब तीन घंटे बिजली नहीं रहीं। इस दौरान जांच को आए कई मरीज लौट गए। पहले भी अस्पताल में ऐसी समस्या आ चुकी है। बुधवार को अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज सीटी स्कैन जांच कराने पहुंचे थे। करीब 12 बजे बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिससे सीटी स्कैन यूनिट में जांच बंद हो गई। उस समय वहां 18 से अधिक मरीज जांच के लिए बैठे थे। करीब तीन घंटे तक सप्लाई बहाल नहीं हुई। कई मरीज बिना जांच कराए ही चले गए। दोपहर बाद 3 बजे बिजली सप्लाई बहाल हुई तो जांच हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.