बरेली, अक्टूबर 21 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। गूला गांव में पावर ग्रिड का करीब पांच किलोमीटर तार एवं लाखों के उपकरण गत दिनों चोरी हो गए। तार उतार रही कंपनी के सहायक प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड मीरगंज के गांव गूला में कुछ महीनों से पावर ग्रिड कारपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत तार उतराई का कार्य कुछ महीनों से कर रही है। कंपनी के कर्मियों ने 165 केवी डीसी तार को खाली ड्रमों में लपेट कर टावर संख्या 46/ 0 पर रखा था। कंपनी कर्मी टावर के पास जल भराव होने के कारण तार के ड्रमों को हटा नहीं पाए।

चोरी की घटना और पुलिस कार्रवाई तारों की सुरक्षा को चौकीदार रहता है। रात में पेट्रोलिंग को टीम भी कंपनी ने लगा रखी है। कर्मियों ने गत 19 अक्टूबर को कुछ अज्ञात लो...