बरेली, जुलाई 18 -- Bareily News: ट्यूलिप ग्रांड अपार्टमेंट में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने सोसायटी प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भुगतान के बावजूद फ्लैट की बिजली काट दी गई, जिससे हृदय रोगी और दिव्यांग बुजुर्ग भीषण गर्मी में रहने को मजबूर हैं। पीड़ित महिला ने डीएम और एसएसपी से राहत दिलाने की मांग की है। डीएम को दिए शिकायती पत्र में अंजू चड्डा ने बताया कि वह अपने 70 वर्षीय पति राजीव चड्डा के साथ फ्लैट में रहती हैं। पति गंभीर हृदय रोग से पीड़ित हैं और उनका एक पैर भी काटा जा चुका है। चिकित्सकों ने उन्हें ठंडे वातावरण में रखने की सलाह दी है, लेकिन बिजली न होने के कारण पंखा, एसी और अन्य जरूरी उपकरण तक नहीं चल पा रहे हैं। दंपति का कहना है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो उनके पति की जान को खतरा हो सकता है। आरोप है कि...