Bareily News: बिजली कनेक्शन काटने गई टीम से गाली-गलौज, पत्थर मारने का प्रयास
बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर स्थित मालिक एन्क्लेव में बिजली बकाया पर कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट के प्रयास का मामला सामने आया है। उपखंड अधिकारी लाल फाटक ने कैंट थाने में तहरीर देकर अरशद अली खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 सितंबर को टीम अनिस अहमद खान के कनेक्शन की जांच और बकाया होने पर कार्रवाई करने पहुंची थी। कनेक्शन पर 1,17,349 रुपये बकाया था। आरोप है कि मौके पर मौजूद अनिस अहमद के बेटे अरशद अली खान ने टीम से गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.