बरेली, जुलाई 15 -- Bareily News: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बरेली के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रस्तोगी के नेतृत्व में विद्युत निगम के नवागत मुख्य अभियंता एके सिंह से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से सभी ने शहर की बदहाल विद्युत व्यवस्था, अघोषित बिजली कटौती और अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने पांच जुलाई को वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन की प्रति भी मुख्य अभियंता को सौंपते हुए संगठन की मांगों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रस्तोगी ने दोहना से बरेली आने वाली 33 केवी लाइन के बार-बार क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा उठाया। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: बिजली की आपूर्ति में व्यवधान, व्यापा...