Bareily News: बिजली कटौती कम होने का नहीं ले रही नाम, अधिकारी नहीं ले रहे सुध
बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में बिजली कटौती थमने का नाम नहीं ले रही है। ट्रिपिंग व लोकल फॉल्ट के कारण लोगों को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का बिजली निगम के अधिकारी भी सुध नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को सुफीटोला इलाके में हुई घंटों बिजली कटौती से पांच हजार उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। घंटों बिजली न आने से लोगों के घरों में लगे इंवर्टर भी जवाब दे गए और पानी की मोटर न चलने के कारण कई घरों में पेयजल संकट भी रहा। सुफीटोला निवासी रईस व अनीस समेत अन्य इलाकाई लोगों ने बताया कि मंगलवार दोपहर अचानक बिजली कट गई। काफी देर तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने विद्युत निगम के अधिकारियों और हेल्पलाइन पर शिकायतें दर्ज कराईं। इसके बावजूद लंबे समय तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अगले दिन बुधवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.