Bareily News: बिग बॉयज लीग राइजिंग स्टार्स ने गज ग्रीन चैलेंजर्स को रोमांचक मुकाबले में चार रन से हराया
बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब के मैदान पर खेले गए बिग बॉयज लीग के एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में राइजिंग स्टार्स ने गज ग्रीन चैलेंजर्स को चार रन से हरा दिया। टॉस जीतकर गज ग्रीन चैलेंजर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 175 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गज ग्रीन चैलेंजर्स की शुरुआत भी धीमी रही। राइजिंग स्टार्स की सधी हुई गेंदबाजी के आगे गज ग्रीन चैलेंजर्स की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट गंवाकर 171 रन ही बना सकी और चार रन से मुकाबला हार गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.