Bareily News: बाढ़ राहत सामग्री पाने को तहसील पर जुटी भारी भीड़
बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: आंवला। पिछले दिनों लगातार हुई वर्षावृष्टि के चलते रामगंगा किनारे तथा अरिल नदी के समीप के गांवों में पानी भर गया है। लोगों के मकानों में पानी भरा है, ऐसे में प्रभावित लोगों को बाढ़ राहत खाद्य सामग्री बांटी जा रही है। इसकी सूचना पर कई गांवों के ग्रामीण और महिलाएं काफी संख्या में तहसील कार्यालय पहुंच गए और हंगामा करने लगे। एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा ने पात्र लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने का आश्वासन दिया है। बताया गया कि तहसील में बांटने के लिए केवल तीन सौ पैकिट राहत खाद्य सामग्री के अभी तक प्राप्त हुए हैं। प्रशासन ने कुछ गांवों में जाकर प्रभावित लोगों को राहत सामग्री मुहैया कराई। इस पैकिट में आटा, चावल, सब्जी आदि सामान है। इसकी सूचना फैलने पर मंगलवार को गांव दलीपपुर से काफी ग्रामीणों तहसील कार्यालय पहुंच गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.