Bareily News: बास्केटबॉल :: राधा माधव और बिशप कॉनराड बालक वर्ग के फाइनल में
बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: फरीदपुर स्थित मानस स्थली रेजिडेंशियल स्कूल में इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। बालक वर्ग में राधा माधव स्कूल और बिशप कॉनराड, जबकि बालिका वर्ग में राधा माधव स्कूल और सेंट मारिया ने फाइनल में जगह बनाई। बालक सेमीफाइनल में बिशप कॉनराड ने मानस स्थली को 36-34 और राधा माधव ने डीपीएस को 31-16 से हराया। बालिका वर्ग में सेंट मारिया ने जीआरएम को 7-5 और राधा माधव ने बिशप कॉनराड को 29-27 से शिकस्त दी। क्वार्टर फाइनल में बालक वर्ग से गुलाब राय, चिल्ड्रन्स केयर मॉन्टेसरी, व्यास इंटरनेशनल और मदर टेरेसा स्कूल बाहर हुए। बालिका वर्ग के मुकाबलों में सेक्रेड हार्ट, मानस स्थली, बेदी इंटरनेशनल और जीके सिटी मॉन्टेसरी को हार मिली। विद्यालय के प्रधानाचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.