बरेली, नवम्बर 16 -- Bareily News: किसी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता से बेहतर जीवन का मॉडल बनाया तो किसी ने हरित ऊर्जा, स्वदेशी खेती और आपदा प्रबंधन के जरिए विज्ञान की उपयोगिता दिखाई। जीआईसी में आयोजित जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में करीब 130 विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ सह जिला विद्यालय निरीक्षक जसवंत सिंह, उप प्रधानाचार्य कुसुमलता राजपूत, गजराज सिंह और जिला विज्ञान समन्वयक देवेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रदर्शनी जूनियर वर्ग के स्थिर व क्रियाकारी मॉडल, सीनियर वर्ग के क्रियाकारी मॉडल और अध्यापक संवर्ग की टीएलएम श्रेणी में हुई। सात उपविषयों में विजेताओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता ...