बरेली, नवम्बर 6 -- Bareily News: महामाया विहार पब्लिक स्कूल, डोहरा रोड में आयोजित आईएसए की दो दिवसीय अंतर-विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। अंतिम दिन 49 मैच खेले गए। सीनियर बालक वर्ग में विद्या वर्ल्ड स्कूल विजेता, सैक्रेड हार्ट्स कॉन्वेंट टीपी नगर उपविजेता और महामाया विहार तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर बालिका वर्ग में सैक्रेड हार्ट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैनीताल रोड विजेता बना। वहीं विद्या वर्ल्ड उपविजेता और चिक्कर इंटरनेशनल ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग में मिशन पब्लिक स्कूल और बालिका वर्ग में ब्लू वर्ल्ड पब्लिक स्कूल विजेता बने। मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस विकास कुमार वैद्य, पारूष अरोड़ा, डॉ. अंकित बग्गा, सौभाग्य चौधरी और प्रधानाचार्य रामपाल सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...