बरेली, सितम्बर 27 -- Bareily News: बरेली। शुक्रवार से शुरु हुई बारिश शनिवार को पूरे दिन व देर रात तक जारी रही। बारिश के साथ चली तेज हवा ने शहर से लेकर देहात तक की बिजली व्यवस्था चौपट कर दी। बारिश के कारण शहर के छह विद्युत उपकेंद्र डूब गए। यहां उपकेंद्र के यार्ड, स्विच यार्ड, कंट्रोल रूम से लेकर पैनल व पूरे परिसर में पानी भरा होने से सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रही। सबसे अधिक बिजली कटौती डेलापीर उपकेंद्र में 20 घंटे, महानगर में 16 घंटे, दुर्गानगर में आठ घंटे, इज्जतनगर में छह घंटे, सुभाषनगर में 14 घंटे, जगतपुर में 11 घंटे बिजली कटौती हुई। ​कंट्रोल रूम से पानी निकासी और आवश्यक सुरक्षा जांच के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु की गई। बारिश के कारण जहां ट्रिपिंग व लोकल फॉल्ट की शिकायतें बढ़ी। वहीं दूसरी ओर डेलापीर, महानगर, जगतपुर, सुभाषनगर, दुर...