Bareily News: बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था बेपटरी, कई उपकेंद्रों में जलभराव से आपूर्ति ठप
बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। लगातार हुई बारिश के कारण शहर की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कई विद्युत उपकेंद्रों में जलभराव होने से रविवार शाम से सोमवार तक अलग-अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। डेलापीर, दुर्गानगर, सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय और तृतीय के साथ रामपुर बाग, इज्जतनगर, पवन विहार, जगतपुर, सनसिटी, महानगर, सुभाष नगर, मढ़ीनाथ और हरुनगला समेत कई उपकेंद्र बारिश के पानी से प्रभावित हुए। जलभराव के कारण उपकेंद्रों की सुरक्षा को देखते हुए आपूर्ति रोकनी पड़ी। इससे संबंधित क्षेत्रों में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। विभाग की ओर से बताया गया कि पानी सुरक्षित रूप से निकलने के बाद उपकेंद्रों की स्थिति देखकर बिजली आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से बहाल की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bareily News: बारिश ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.