Bareily News: बारिश से फुटबाल लीग का फाइनल स्थगित, अब 13 को
बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही जिला फुटबाल लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को बारिश के कारण स्थगित कर दिया गया। लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को झुमका सिटी क्लब और फुटबाल छात्रावास की टीमों के बीच खेला जाना था। जिला फुटबॉल एसोसिएशन सचिव मून रौबिन्सन ने बताया कि दिन में हुई तेज बारिश से फुटबाल मैदान पर पानी भर गया, जिसके बाद मैच नहीं हो सका। लीग का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को शाम तीन बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा। यह भी पढ़ें- Meerut News: मंडल स्तर के लिए सब जूनियर फुटबॉल टीम का चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.