Bareily News: बारिश से पानी में डूबी स्मार्ट सिटी की सड़कें,नाला सफाई के दावे फेल
बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: बारिश ने स्मार्ट सिटी बरेली की सड़कों और जल निकासी व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी। रविवार और सोमवार को हुई बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़कें पानी में डूब गईं। गड्ढों वाली सड़कों पर जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दोपहिया वाहन चालक गड्ढों का अंदाजा नहीं लगा सके और गिरते नजर आए। वहीं बारिश थमी तो सड़कों पर कीचड़ नजर आई। नाला सफाई के दावे फेल हो गए। नगर निगम की ओर से मानसून से पहले नाला सफाई और जलभराव से निपटने की तैयारियों के दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव ने इन दावों पर सवाल खड़े कर दिए। बारिश शुरू होते ही कई सड़कों पर पानी जमा हो गया। जहां सड़क पहले से गड्ढों में तब्दील थी,वहां पानी भरने के बाद स्थिति और खतरनाक हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.