बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: बरेली। मौसम तेजी से करवट ले रहा है। बीते रविवार की रात हुई हल्की बारिश से दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। रात में खासकर शुरूआती सर्दी का अहसास शुरू हो गया है। सोमवार को पूरा दिन हल्की धूप निकली। बीच-बीच में कई बार आसमान में हल्के बादल भी दिखे। दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने दो दिन तक तापमान में खास बदलाव नहीं होने का अनुमान जताया है। उसके बाद दो दिन हल्की बारिश भी हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...