बरेली, अगस्त 26 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। नगर पंचायत के नाले से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद भी बारिश में गलियों में पानी भर गया। दुकानदारों ने सफाई और क्षतिग्रस्त हिस्से का निर्माण समय पर न होने का आरोप लगाते हुए दुकानदारों ने नाराजगी जताई है। फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में मंगलवार को आधे घंटे की मूसलाधार बारिश में लोधीनगर चौराहा से स्टेशन रोड क्षेत्र की कई दुकानों में पानी भर गया। दुकानदारों का दावा है कि पानी भरने से उन्हें हजारों रुपयों का नुकसान हुआ है। डीएम के आदेश के बाद नगर पंचायत की टीम ने लोधीनगर चौराहा से स्टेशन रोड तक नाले पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया था। नगर पंचायत ने नाले की सफाई कराने का भी दावा किया था। दुकानदारों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान नाले का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसका निर्...