बरेली, सितम्बर 8 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, पिछले दो दिन लगातार भारी बारिश के चलते सोमवार रात को गांव कुरतरा में दो लोगों के मकान भर भराकर गिर गए। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंचे लेखपाल हरीश गंगवार ने मौका मुआना किया है। रविवार और सोमवार को लगातार हुई बारिश से गांव कुरतरा में पीतम लाल साहू, मोहन लाल गंगवार के ईंटों से बने पुराने मकान भर भराकर गिर गए। ग्रामीणों ने बताया होली चौराहे के पास पीतम लाल साहू का काफी पुराना दो मंजिला मकान भर भराकर गिर गया। इसके अलावा मोहन लाल की पशुशाला की दीवार और छत गिर गई। लेखपाल हरीश गंगवार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद रिपोर्ट एसडीएम को रिपोर्ट सौंपी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...