Bareily News: बारिश के बीच सृजन वेलफेयर ने लगाया भंडारा
बरेली, अगस्त 5 -- Bareily News: सृजन वेलफेयर संस्था ने बारिश के बाद भी मंगलवार को हनुमान मंदिर परिसर में जरूरतमंद मजदूरों और राहगीरों के लिए भंडारे का आयोजन किया। संस्था की अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने कहा कि सेवा, सहयोग और मानवता संस्था का मूल उद्देश्य है तथा हर परिस्थिति में जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची समाज सेवा है। उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने समाज के सक्षम लोगों से सेवा कार्यों में आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर संरक्षक राजी सक्सेना, प्रशांत अग्रवाल, हरीश गंगवार, दीपक शर्मा, पवन, चंद्रमोहन, रचना भदौरिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.