Bareily News: बारिश का पानी कब्रिस्तान में भरा, बाहर निकले शव
बरेली, सितम्बर 7 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। क्षेत्र के गांव रुकुमपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते कब्रिस्तान में जलभराव हो गया, जिससे दो कब्रों से दफन शव बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने बताया कि दो सप्ताह पहले गांव निवासी नन्हे का इंतकाल हुआ था, जबकि तीन दिन पहले मेहरून की पत्नी सबरी बेगम का इंतकाल हुआ था। दोनों को गांव के कब्रिस्तान में दफनाया गया था। रविवार को भारी वर्षा होने से कब्रिस्तान में पानी भर गया। सोमवार सुबह देखा गया तो पानी के कारण दोनों शव कब्र से ऊपर आ गए थे। सूचना पर पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की देखरेख में इंजन चलाकर कब्रिस्तान से पानी निकाला गया, इसके बाद दोनों शवों को दोबारा दफनाया गया। बारिश का पानी फतेहगंज पश्चिमी के ब्लॉक परिसर में भर गया है। लोग पानी में घुसकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.