बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: रिठौरा। गुरुवार को थाना बारादरी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरे आरोपी प्रेमिका के दोस्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। गुरुवार को थाना हाफिजगंज के गांव चेना मुरारपुर निवासी अमन राठौर का शव बारादरी थाना क्षेत्र में मनोकामना वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित एक पीजी में कुंडे से लटका मिला था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव पैतृक गांव चेना मुरारपुर पहुंचा तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। परिजनो का आरोप था कि अमन की प्रेमिका सन्हा और प्रेमिका के दोस्त से प्रताड़ित होकर अमन ने आत्महत्या का कदम उठाया था। परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क...