Bareily News: बारह ज्योतिर्लिंगों से सजी पालकी में नगर भ्रमण को निकले महाकाल
बरेली, अगस्त 11 -- Bareily News: बरेली। बाबा महाकाल सोमवार को चांदी की पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण को निकले। साथ में मां अन्नपूर्णा और काशी कोतवाल भैरवनाथ भी सिंहासन पर सवार रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और आरती के बाद यात्रा शुरू हुई। नंदियों ने पालकी को कंधों पर उठाया। जगह-जगह विभिन्न श्रद्धालुओं और व्यापारिक संगठनों ने पुष्पवर्षा, आरती और प्रसाद वितरण कर स्वागत किया। सेठ गिरधारी लाल मन्दिर, श्यामगंज से बाबा महाकाल पालकी सेवा ट्रस्ट की ओर से बाबा महाकाल पालकी यात्रा निकाली गई। बारह ज्योतिर्लिंगों से अंकित चांदी की पालकी में बाबा महाकाल नंदी स्वरूप धारण किये हुए भक्तों के कंधो पर सवार होकर नाथ नगरी के भ्रमण को निकले। ट्रस्ट अध्यक्ष ब्रजवासी लाल अग्रवाल व महामंत्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि पं. भगवती नन्दन शास्त्री ने व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.