बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: बरेली। कनिष्ठ से वरिष्ठ सहायक बने तीन बाबुओं का वेतन ही गलत निर्धारित हो गया। बाबुओं को जब गड़बड़ी की जानकारी मिली तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वेतन निर्धारण नए सिरे से किया जा रहा है। विकास विभाग में कार्यरत कनिष्ठ सहायक सुनील, मो. सालिस और अरविंद का वरिष्ठ सहायक के पद पर प्रमोशन हुआ है। इनका वेतन निर्धारण हुआ तो तीनों ने पाया कि उन्हें प्रमोशन के अनुसार लाभ नहीं मिला है। शिकायत के बाद अब सिरे से निर्धारण किया जा रहा है। इस बारे में डीडीओ दिनेश यादव ने बताया कि वेतनमान की फाइल पर हस्ताक्षर के दौरान खामी पकड़ में आ गई थी। तत्काल ही संशोधन का निर्देश दे दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...