बरेली, अगस्त 20 -- Bareily News: बाबा अलखनाथ संगीत समिति के संरक्षक अनिल कुमार एडवोकेट की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें पिछले 19 वर्षों की भांति इस वर्ष भी बाबा अलखनाथ संगीत समिति की ओर से महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 22 अगस्त को कराने का फैसला किया गया। शाम 5 बजे से होने वाले कार्यक्रम में बच्चे भगवान भोलेनाथ को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरूण कुमार रनिंग शील्ड एवं नकद पुरस्कार देंगे। शेष सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा। बैठक में महामंत्री सुरेन्द्र कुमार लाला, रमेश चन्द्र अग्रवाल एडवोकेट, संजय गोयल, अनिल मुनि, राजेश चन्द्र गर्ग, अंशु अग्रवाल, अरविन्द मिश्रा, राजेश गुप्ता, हर्ष अग्रवाल आदि उपस्थ...