बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। सहालग के चलते इन दिनों में बाजारों में भीड़ है। भीड़ ने पूरे ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। तीन चार दिनों से पूरा शहर में जाम की समस्या जूझ रहा है। जाम की प्रमुख वजह अवैध रूप से संचालित वाहन है, इसके अलावा टूटी सड़कें इसकी वजह बन रही हैं। ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी से देहात परमिट वाले वाहन भी शहर में दौड़ रहे हैं जो जाम की बड़ी वजह बन रहे हैं। विभागीय आंकड़े के अनुसार शहर में इस समय ऑटो और ई-रिक्शा की संख्या पांच हजार के करीब है और पांच सौ से अधिक प्राइवेट कारें जाम की वजह हैं। यह भी पढ़ें- Raebareli News: करवा चौथ से पहले जाम की चपेट में रायबरेली, घंटों जूझते रहे वाहन सवार बुधवार को जीआरएम-कोहाड़ापीर महादेव सेतु मार्ग, नावल्टी, पटेल चौकी, चौकी चौराहा, किला सिटी स्टेशन मार्ग,सेटेलाइट, श्याम...