बरेली, सितम्बर 30 -- Bareily News: शीशगढ़, पुलिस ने मल्साखेड़ा गांव में आम के बाग में छापा मारा। बाग में जुआ चल रहा था। उप निरीक्षक पुनीत मेहरा ने पुलिस टीम के साथ मुजीब निवासी जाफरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से रुपये, मोबाइल एवं ताश की गड्डी बरामद कर ली है। पूछताछ में मुजीब ने पुलिस को बताया कि नाजिम, दानिश, अनश जाफरपुर मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: भरदा से जुआ खेलते सात जुआरी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...