बरेली, सितम्बर 5 -- Bareily News: खेत में दवा का छिड़काव कराने के बाद साथी के साथ बाइक से लौट रहे थे घर शुक्रवार शाम ओवरब्रिज के पास हुआ हादसा, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

घटना का विवरण पीलीभीत,संवाददाता। खेत से बाइक से घर लौट रहे बाइक सवार किसान की स्कूटी की टक्कर से मौत हो गई। मृतक बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र का निवासी है। शुक्रवार शाम सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के असम हाईवे पर ओवरब्रिज के पास स्कूटी और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 42 वर्षीय सत्येंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अपराधिक कार्रवाई बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी सत्येंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह किसान थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने पूरनपुर क्षेत...