बरेली, जुलाई 29 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। बारिश में रोड पर अचानक आए बच्चे को बचाने की कोशिश में बाइक रोड पर गिर गई। गिरने के बाद बाइक सवार का सिर टेंपो से टकरा गया। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। युवक की मौत होने से घर में कोहराम मच गया।मीरगंज कस्बा के मोहल्ला शेखूपुरा निवासी बीस वर्षीय अकमल पुत्र बरकत हुसैन बुधवार की दोपहर में करीब 2.30 बजे बारिश में बाइक से सिरौली चौराहा से अपने घर जा रहे थे। धर्मशाला के पास रोड पर अचानक आए बच्चों को बचाने के लिए अकमल ने बाइक मोड़ी, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। बाइक के साथ गिरे अकमल का सिर रोड पर जा रहे टेंपो से जा टकराया। अकमल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उनको राजश्री अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने अकमल को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले गए। अकमल के पिता की दो वर्ष पहले मौत हो चुक...