Bareily News: बाइक सवारों ने महिला के कुंडल ठगे
बरेली, जुलाई 15 -- Bareily News: मीरगंज। मीरगंज कस्बे के मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी नीरज बुधवार को दो बच्चों के साथ शादी समारोह में शामिल होने मायके दरिया फतेहपुर शहजादनगर रामपुर जा रही थीं। रास्ते में उनको कृषि प्रसार भवन के पास बाइक सवार महिला और पुरुष मिले। दोनों ने झांसा देकर नीरज के कानों के कुंडल निकलवा कर उनके पर्स में रखवा दिए। झांसे में आईं महिला ने पर्स बाइक चालक को दे दिया। मौका लगने पर बाइक सवार भाग गए। पर्स में 900 रुपए भी रखे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.