बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: शीशगढ़, संवाददाता। सोमवार को बाइक अनियंत्रित होकर आम के पेड़ से टकरा गई। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई। किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। सोमवार को शाकिब पुत्र अबरार उम्र 23 वर्ष निवासी खौदंरपुर बिलासपुर जनपद रामपुर अपने भांजे अनस पुत्र अमीर ग्राम श्यामनगला थाना केमरी रामपुर के साथ शीशगढ़ होते हुए बरेली में पासपोर्ट ऑफिस जा रहे थे। धनेटा शीशगढ़ रोड पर सहोड़ा अड्डे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आम के पेड़ में टकरा गई।इससे बाइक चला रहे शाकिब और अनस गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरेली भेज दिया। बरेली जाते समय रास्ते में शाकिब की मौत हो गई। पुलिस ने घायल अनस को अस्पताल में भर्ती करा...