बरेली, अगस्त 22 -- Bareily News: बरेली। इज्जतनगर थाने में एक महिला ने अपने पड़ोसी संजय और उसकी पत्नी व बेटी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पड़ोसी संजय उस पर गंदी नजर रखता है। वह कहीं भी जाती हैं तो वह पीछा करता है और कई बार उन पर बाइक पर बैठने का दबाव बना चुका है। 18 अगस्त को उन्होंने विरोध किया तो संजय ने गालीगलौज कर छेड़छाड़ की। इसी बीच उसकी पत्नी व बेटी भी पहुंच गईं और उनसे मारपीट की। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...