Bareily News: बाइक ने किशोरी को मारी टक्कर, तीन घायल
बरेली, सितम्बर 10 -- Bareily News: आंवला। गांव कचूरडांडी और अख्तर नगर के बीच एक अनियंत्रित बाइक ने किशोरी को टक्कर मार दी। घटना में तीन लोग घायल हो गए। बताया गया कि गांव अख्तर नगर का चंद्रपाल और प्रेमपाल बाइक से रमनगला की बाजार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कचूरडांडी और अख्तर नगर के बीच सड़क पर कचूरडांडी निवासी सत्यपाल की 16 वर्षीय पुत्री ममता टहल रही थी। बाइक सवारों ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में ममता तथा बाइक सवार चंद्रपाल और प्रेमपाल घायल हो गए। डॉक्टरों ने ममता और चंद्रपाल की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.