Bareily News: बाइक और पिकअप टकराई, दो घायल
बरेली, जुलाई 27 -- Bareily News: बिशारतगंज।रविवार दोपहर जैतपुर शरिफपुर गांव के पास बाइक-पिकअप में टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो घायल हो गए।जलालनगर गांव के रईस अहमद ने बताया कि रविवार की दोपहर उनका छोटा भाई अमीर अहमद भतीजे जुबैर के साथ रहमानपुर गांव में शटरिंग लगाकर बाइक से आ रहा था। जैतपुर स्कूल के पास बिशारतगंज की ओर से जा रही पिकअप गाड़ी ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। बाइक सड़क किनारे खाई में चली गई, दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। अमीर अहमद को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.