बरेली, अक्टूबर 25 -- Bareily News: आंवला। नगर में रानी अवंती बाई लोधी चौराहे के बीच दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। रविवार को दौलतपुर की रुचि पत्नी रंजीत निवासी दौलतपुर थाना आंवला अपने परिजन के साथ बाइक से जा रहीं थीं, तभी स्टेशन रोड पर उनकी बाइक अवंतीबाई चौराहे पर सामने से आ रही बाइक से टकरा गई, जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गईं उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...