बरेली, जुलाई 5 -- Bareily News: श्री बांके बिहारी मंदिर राजेंद्र नगर में शनिवार को भजन संध्या का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर बांके बिहारी व राधारानी को छप्पन भोग अर्पित कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। भजन संध्या में वृंदावन धाम से आए भजन रसिक राधे दास ने अपने मधुर एवं भावपूर्ण भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। भजनों पर श्रद्धालु भक्तिभाव में सराबोर होकर झूम उठे। कार्यक्रम के यजमान अश्वनी अरोरा एवं कांता अरोरा ने ठाकुर जी की आरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति के विनोद ग्रोवर, अश्वनी अरोरा, विजय गुप्ता, विजय बंसल, मनोहर धीरवानी, सुनील गुप्ता समेत अन्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...