बरेली, अगस्त 18 -- Bareily News: राजेंद्र नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं राधाष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को बैठक हुई। मंदिर समिति के विनोद ग्रोवर ने बताया कि 3 से 19 सितंबर तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जन्माष्टमी पर विशेष पूजा, भजन-संकीर्तन, रात 12 बजे भगवान का प्राकट्योत्सव और आरती होगी। राधाष्टमी पर पूजा, भजन-संकीर्तन, प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मथुरा व दिल्ली के कारीगरों से मंदिर को कोलकाता से मंगाए गए फूलों और आकर्षक विद्युत लाइटों से सजाया जाएगा। इस दौरान श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या भी होंगी। बैठक में अश्वनी अरोरा, विजय बंसल, विजय गुप्ता, मनोहर धीरवानी और होशियार सिंह मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: श्री कृष्ण चेतना परिषद बेरमो की बैठक

हिंदी हिन्दु...